Ad

Mahindra OJA

मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि बाजार में आजकल मिनी ट्रैक्टर के बहुत सारे ऐसे मॉडल आ रहे हैं, जिनसे खेती-किसानी के समस्त कार्य हो रहे हैं। 

अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ये ट्रैक्टर लुक और डिजायन की बदौलत नये जमाने के किसानों के पसंदीदा हैं। इस वजह से इनकी मांग भी तीव्रता से बढ़ रही है। 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि 5 लाख रुपये से कम बजट हैं और ऐसा ट्रैक्टर खरीदना है, जिससे आप खेती के कार्य पूर्ण कर सकें। उसे बागवानी के व्यवसाय में इस्तेमाल कर सकें। 

साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर कमर्शियल कार्य भी पूरे हो सकें, तो इन सभी कामों के लिए बड़ा ट्रैक्टर खरीदने की आवश्यकता नहीं है। ये समस्त कार्य छोटा ट्रैक्टर भी बड़ी सहजता से पूरा कर सकता है। ट्रैक्टर बाजार में छोटे ट्रैक्टर का ट्रेंड काफी रफ्तार पकड़ रहा है। 

साथ ही, हर बड़ी कंपनी मिनी ट्रैक्टर के मॉडल लॉन्च कर रही है। 18-28HP की पावर में कौन से उत्तम 5 मिनी ट्रैक्टर हैं। जानें इनकी विशेषता और कीमतों के विषय में। 

1 -Swaraj Code

किसान भाइयो स्वराज कोड 2WD ट्रैक्टर खेत में कार्य करने के लिए छोटा मगर काफी दमदार ट्रैक्टर है। इस मिनी ट्रैक्टर के उपयोग से बागबानी के कार्य अच्छी तरह से किये जा सकते हैं। 11HP वाले इस ट्रैक्टर में 389CC का 1 सिलेंडर इंजन है। 

ट्रैक्टर का भार लगभग 455 किलोग्राम है। वहीं, इसकी लिफ्टिंग क्षमता की बात की जाए तो 220 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव है। इसमें 6 गियर हैं, जिसमें से 6 फॉरवर्ड एवं 3 रिवर्स गियर हैं। ट्रैक्टर में ऑइल इमर्स्ड ब्रेक मौजूद हैं। स्वराज कोड ट्रैक्टर की कीमत 2.45- 2.50 लाख रुपये है। 

यह भी पढ़ें: Swaraj Tractor: आ गया खेती का भी Code

2 -Kubota Neostar A211N-OP

बतादें, कि मिनी सेगमेंट ट्रैक्टर के अंतर्गत कुबोटा न्यूस्टार A211N-OP भी एक अच्छा विकल्प है। इस ट्रैक्टर में 1001 cc का 3 सिलेंडर इंजन है, जिसकी पावर 21 हॉर्सपावर है। 

इस ट्रैक्टर में सिंगल ड्राई सिंगल प्लेट क्लच सिस्टम है। इसका स्टेयरिंग मैनुअल है, 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गीयर हैं। इसकी कीमत 4.40 लाख रुपये से चालू है। 

कम कीमत में ये किसानों के लिए एक दमदार ट्रैक्टर है, जो कि खेती के अतिरिक्त बागवानी के कार्यों को भी सुगमता से कर सकता है। 

3 -New Holland Simba 30

किसान भाइयों के लिए मिनी ट्रैक्टर में खरीदने के लिए न्यू हॉलैंड का Simba 30 भी उत्तम विकल्प है। इस ट्रैक्टर में 4 व्हील ड्राइव है और 29 HP का इंजन है। 

इसमें 9 फॉरवर्ड गेयर के साथ 3 रिवर्स गेयर मौजूद हैं। ट्रैक्टर में पावर स्टेयरिंग एवं ऑइल इमर्स्ड ब्रेक हैं। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख रुपये से चालू होती है। 

4 - Mahindra Oja 2121

यह न्यू लॉन्च ट्रैक्टर 4WD विशेषताओं से युक्त है, जिससे यह कितने भी ऊबड़-खाबड़ अथवा ऊंची नीची जगह पर चल सकता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर के साथ 21 HP का इंजन लगा है, जिससे इसका माइलेज बेहद शानदार आता है।

ट्रैक्टर में 2400RPM है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड के साथ 12 ही रिवर्स गीयर मौजूद हैं। ट्रैक्टर में ऑइल इमर्स्ड ब्रेक उपलब्ध हैं। ये फ्यूल एफिशियेंट ट्रैक्टर है। इसमें आपको पावर स्टेयरिंग मिलेगा। इसके रियर टायर का आकार 8x18 है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 950 किलोग्राम है। 

यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

5 - Sonalika MM18

सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 में 863.5CC के साथ 18HP का इंजन उपलब्ध है। यह सिंगल सिलेंडर एवं वॉटर कूल्ड इंजन है, जो 1200RPM पर 54Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। 

इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 28 लीटर है। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 में स्लाइडिंग मैश के साथ मैनुअल गीयरबॉक्स है। ट्रैक्टर में ड्राई ब्रेक और मेकेनिकल स्टीयरिंग मौजूद है। 

इसमें सिंगल क्लच सिस्टम है और डुअल PTO और PTO स्पीड 540 है। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 का वजन 1160 किलोग्राम है। इसकी कीमत 3 लाख रुपये से कम है।

महिंद्रा कंपनी के ये तीन ट्रैक्टर हैं खेती के लिए बब्बर शेर

महिंद्रा कंपनी के ये तीन ट्रैक्टर हैं खेती के लिए बब्बर शेर

महिंद्रा कंपनी अच्छे ट्रेक्टर निर्माण में अग्रणी स्थान रखती है। यही वजह है, कि भारतीय कृषक महिंद्रा के ट्रैक्टरों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 

भारत के अंदर अधिकांश किसान कृषि कार्यों को कम खर्च में पूरा करने के लिए महिंद्रा ट्रैक्टरों का ही उपयोग करना पसंद करते हैं। वहीं, महिंद्रा मिनी ट्रैक्टरों की बाजार में विशेष मांग देखने को मिलती है। 

महिंद्रा की ओजा सीरीज (OJA Series) में आने वाले मिनी ट्रैक्टरों को अग्रिम फीचर्स में तैयार किया जाता है, ताकि यह छोटे होकर भी खेती के समस्त छोटे-बड़ें कार्यों को सहजता से निपटा सकते हैं। 

अगर आप भी छोटी जोत या बागवानी के लिए एक शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए काफी जानकारी पूर्ण और लाभकारी साबित होगा।  क्योंकि, हम इस लेख में आपको महिंद्रा के तीन बब्बर शेर ट्रैक्टरों की जानकारी देंगे।

टॉप 3 महिंद्रा ट्रैक्टर

(1) महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर 

Mahindra OJA 3140 Tractor में आपको 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो 40 एचपी पावर के साथ 133 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। महिंद्रा का यह मिनी ट्रैक्टर Dry Type एयर फिल्टर में आता है। 

इस ओजा मिनी ट्रैक्टर (OJA Mini Tractor) की अधिकतम पीटीओ पावर 34.8 एचपी है और इसके इंजन से 2500 आरपीएम जनरेट होता है। महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर Oil Immersed ब्रेक्स में आता है। 

ये भी पढ़ें: भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय 5 मिनी ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

इस महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर में फोर व्हील ड्राइव आता है, इसमें आपको 12.4 x 24 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। भारत में महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra OJA 3140 Tractor) 7.35 लाख से 7.40 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है। महिंद्रा कंपनी अपने इस Mahindra OJA 3140 Tractor के साथ 6 वर्ष की वारंटी भी देती है।

(2) महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर 

Mahindra OJA 2121 Tractor में आपको 3 सिलेंडर वाला पावरफुल इंजन देखने को मिल जाता है, जो 21 HP पावर के साथ 76 NM की टॉर्क जनरेट करता है. 

इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर की मैक्स पीटीओ पावर 18 एचपी है और इसके इंजन से 2400 आरपीएम उत्पन्न होता है. कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry Type एयर फिल्टर के साथ आता है. महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 950 किलोग्राम रखी गई है.

ओजा सीरीज वाला यह मिनी ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स के साथ आता है। इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स आते हैं, जो ऑइल में डूबे हुए होते हैं। 

महिंद्रा ने अपने इस ओजा ट्रैक्टर को 4 व्हील ड्राइव में प्रस्तुत किया है, जिससे इसके चारों टायरों को पूरी शक्ति मिलती है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में 8 x 18 रियर टायर दिए हैं, जो काफी बड़े आकार के होने के साथ शानदार कर्षण और स्थिरता प्रदान करते हैं। भारत में महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर की कीमत 4.78 लाख से 5.00 लाख रुपये एक्स शोरूम तय किया गया है। 

(3) महिंद्रा ओजा 2124 ट्रैक्टर 

Mahindra OJA 2124 Tractor में आपको 3 सिलेंडर में 3DI इंजन देखने को मिल जाता है, जो 24 एचपी पावर के साथ 83.1 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है।  महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में Dry टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। 

इस महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 20.6 एचपी है और इसके इंजन से 2400 आरपीएम जनरेट होता है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं एवं सुविधाएं क्या-क्या हैं

बतादें, कि महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर में आपको tilt & telescopic स्टीयरिंग के साथ 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है।  महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स दिए गए हैं। 

महिंद्रा का यह ओजा सीरीज में आने वाला मिनी ट्रैक्टर फोर व्हील ड्राइव में आता है, इसमें आपको 8.3 x 20 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। भारत में महिंद्रा ओजा 2124 ट्रैक्टर की कीमत 5.35 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है। महिंद्रा अपने इस ट्रैक्टर के साथ 6 वर्ष की भी बेहतरीन वारंटी प्रदान करती है।

महिंद्रा Oja 2124 4WD ट्रैक्टर की किसानों के बीच तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

महिंद्रा Oja 2124 4WD ट्रैक्टर की किसानों के बीच तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

महिंद्रा Oja 2124 4WD सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। महिंद्रा ओजा 2124 4WD महिंद्रा ट्रैक्टर द्वारा लॉन्च किया गया एक प्रभावी ट्रैक्टर है। 

Oja 2124 4WD ट्रैक्टर खेत पर प्रभावी कार्य के लिए सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। यहां हम महिंद्रा Oja 2124 4WD ट्रैक्टर के सभी फीचर्स, गुणवत्ता और उचित मूल्य दिखाते हैं। 

महिंद्रा Oja 2124 4WD की इंजन क्षमता क्या है ?

यह ट्रैक्टर 24 एचपी के साथ आता है। महिंद्रा ओजा 2124 4WD की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। महिंद्रा ओजा 2124 4WD शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। 

ओजा 2124 4WD ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। महिंद्रा ओजा 2124 4WD सुपर पावर के साथ आता है जो ईंधन कुशल है।

महिंद्रा Oja 2124 4WD के शानदार फीचर्स निम्नलिखित हैं 

महिंद्रा Oja 2124 4WD ट्रैक्टर में गियरबॉक्स हैं। इसके साथ ही महिंद्रा ओजा 2124 4WD की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। महिंद्रा ओजा 2124 4WD Oil Immersed Brake के साथ आता है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा कंपनी के ये तीन ट्रैक्टर हैं खेती के लिए बब्बर शेर

महिंद्रा Oja 2124 4WD का स्टीयरिंग टाइप है। इसमें खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। 

महिंद्रा Oja 2124 4WD में 950 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ओजा 2124 4WD ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं।

महिंद्रा Oja 2124 4WD ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

भारत में महिंद्रा Oja 2124 4WD की कीमत 5.35 लाख रुपए है। ओजा 2124 4WD ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की जाती है। 

यही प्रमुख वजह है, कि महिंद्रा ओजा 2124 4WD लॉन्च के साथ ही भारतीय किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया है।

महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं एवं सुविधाएं क्या-क्या हैं

महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं एवं सुविधाएं क्या-क्या हैं

कृषि के क्षेत्र में महिंद्रा ट्रैक्टरों को अग्रणी माना जाता है, क्योंकि इनमें ज्यादा माइलेज और ज्यादा पेलोड क्षमता मिल जाती है। जो कि इसे किसानों के लिए फायदेमंद बनाती है। 

यदि आप भी किसी शक्तिशाली ट्रैक्टर को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर बेहद शानदार विकल्प सिद्ध हो सकते हैं।  किसानों के मध्य भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओजा सीरीज अत्यंत लोकप्रिय है। 

भारत के ज्यादातर किसान ओजा ट्रैक्टर्स को ही खरीदना पंसद करते हैं, क्योंकि इन्हें ज्यादा मजबूती के साथ कम भाव में खरीदा जा सकता है। कृषि क्षेत्र में महिंद्रा ट्रैक्टरों को नंबर एक माना जाता है, क्योंकि इनमें ज्यादा माइलेज और ज्यादा पेलोड क्षमता मिल जाती है, जो कि इसे कृषकों के लिए लाभकारी बनाती है। 

यदि आप भी किसी शक्तिशाली ट्रैक्टर को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 32 HP पावर वाला दमदार इंजन देखने को मिल जाता है, जो दैनिक कृषि कार्य की मांगों को पूर्ण करने में सहायता करता है। 

महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं क्या-क्या हैं ?

महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो 32HP पावर एवं 107.5 NM की अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है, जिससे यह ट्रैक्टर कठिन एवं चुनौतिपूर्ण कार्यों को करने के लिए सक्षम बनाता है। 

इस महिंद्रा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 28 हॉर्स पावर है, जिससे यह ट्रैक्टर खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों को सहजता से संचालित कर सकता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर को खेती के चलते प्रभावी तरीके से कार्य करने के लिए बहुत सारी आधुनिक तकनीकों के साथ प्रस्तुत किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Dry Type एयर फिल्टर देखने को मिल जाता है, जो इसको धूल मृदा से बचा कर रखता है और इसकी जीवन अवधि को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

इस महिंद्रा ट्रैक्टर के अंदर आपको 950 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता देखने को मिल जाती है, जिसकी सहायता से आप एक बार में ज्यादा फसल की ढुलाई कर सकते हैं। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को बेहद मजबूत तथा आकर्षक बॉडी के साथ तैयार किया है। इसको पहली नजर में देखने वाले अधिकांश किसान खरीदने का मन बना लेते हैं। ये महिंद्रा ट्रैक्टर हर प्रकार की खेती कर सकता है। साथ ही, कृषकों की आमदनी को बढ़ाने में भी सहयोग करता है। 

महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर में सुविधाऐं क्या-क्या उपलब्ध हैं ?  

ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, साथ ही यह शानदार ग्रिप के साथ आता है और सुगम ड्राइव प्रदान करता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में आपको 8 Forward + 8 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स उपलब्ध किया जाता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स आते हैं, जो कि तेल के अंदर डूबे रहते हैं। बतादें, कि इन्हें वेट अथवा ऑइल ब्रेक भी कहा जाता है। 

ओजा सीरीज वाला यह ट्रैक्टर Constant mesh with synchro shuttle टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसका ट्रांसमिशन सेटअप फ्रंट और रियर दोनों ही दिशाओं में सुचारू गियर शिफ्टिंग की आज्ञा देता है, जिससे गतिशीलता भी काफी बढ़ती है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2WD) ट्रैक्टर की पावर और विशेषताऐं

महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 4WD मतलब फोर व्हील ड्राइव में आता है। वहीं, इसमें आपको काफी बड़े आकार के टायर दिखने को मिल जाते हैं, जो कि शानदार कर्षण और स्थिरता में अहम योगदान देते हैं। कंपनी का यह ट्रैक्टर विभिन्न क्षेत्रों एवं परिस्थितियों में भी प्रभावी तौर से प्रदर्शन करता है। 

महिंद्रा ओजा 3132 4WD एक बहुमुखी ट्रैक्टर है, जो वजन उठाने की क्षमता और अनुकूलनीय ट्रांसमिशन के साथ सहजता से जुताई, हेरोई तथा खेती का कार्य कर सकते हैं। 

महिंद्रा ओजा 3132 4WD की कीमत तथा वारंटी कितनी है  

भारत में Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.45 लाख से 6.55 लाख रुपये निर्धारित की है। इस ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के कारण भिन्न-भिन्न हो सकती है।